सेवा पथ जनकल्याण समिति ने जरूरतमंद महिलाओं को वितरित कीं सिलाई मशीनें
रिपोर्ट : राजीव सक्सेना फिरोजाबाद ।
फिरोजाबाद। सेवा पथ जनकल्याण समिति की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। समिति द्वारा तीन जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में समिति के प्रदेश अध्यक्ष गौरव दत्त बंसल, प्रदेश सचिव सीमा गुप्ता , प्रदेश कोषाध्यक्ष योगेंद्र प्रकाश जैन ,संस्था संरक्षक कल्पना राजौरिया और नितेश अग्रवाल जैन ने दीक्षा , विमलेश और आलिया को सिलाई मशीनें प्रदान की । इस अवसर पर समाजसेविका कल्पना राजौरिया ने कहा कि सेवा पथ जनकल्याण समिति द्वारा विगत वर्षों से निरंतर जनहित के अनेक कार्य किए जा रहे हैं। समय-समय पर जरूरतमंदों को स्वेटर, कैप, कंबल, पानी की मशीन एवं सिलाई मशीन जैसी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराकर समिति समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गौरव दत्त बंसल, प्रदेश सचिव सीमा गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष योगेंद्र प्रकाश जैन, नितेश अग्रवाल जैन, सुनील भटनागर, संदीप अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, तरुण दत्त बंसल एवं प्रियंका गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।


