Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

फिरोजाबाद में मनरेगा को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

 महात्मा गांधी के नाम से चलाई गई मनरेगा योजना को लेकर फिरोजाबाद में कांग्रेस ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया, उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि यह मजदूरों के अधिकारों को छीनने की कोशिश कर रही हैं, भाजपा सरकार खिलाफ नारेवाजी की।


संवाददाता राजीव सक्सेना।

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को सरकार की कथित दमनकारी नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार पर महात्मा गांधी के नाम से संचालित मनरेगा योजना को कमजोर करने और उसे समाप्त करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा योजना गरीबों, मजदूरों और ग्रामीणों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन मौजूदा सरकार इस योजना के बजट में कटौती कर और काम न देकर मजदूरों के अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ग्रामीण मजदूरों को रोजगार से वंचित करने का प्रयास कर रही है।


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मनरेगा को पूर्व की तरह प्रभावी ढंग से लागू किए जाने की मांग की। नेताओं ने कहा कि मजदूरों को समय से काम और पूरा मेहनताना मिलना चाहिए कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मजदूर विरोधी नीतियां वापस नहीं लीं और मनरेगा को मजबूत नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शफत खान राजू, पार्षद लाला राईन, राजेश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, लालजी दिवाकर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates