Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

फिरोजाबाद : पुलिस लाइन में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

 फिरोजाबाद पुलिस लाइन में 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

संवाददाता राजीव सक्सेना।

फिरोजाबाद। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा परेड की सलामी ली गई। इसके उपरांत मुख्य अतिथि श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, आईएएस, मण्डलायुक्त आगरा मण्डल का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस लाइन फिरोजाबाद में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ग्रहण की गई। शांति एवं सद्भावना के प्रतीक स्वरूप तिरंगे रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। परेड के प्रथम कमांडर आईपीएस राजेश घुनावत, क्षेत्राधिकारी लाइन रहे।


मुख्य अतिथि महोदय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड में सम्मिलित कुल 09 टोलियों द्वारा मुख्य अतिथि को अभिवादन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं जिला स्तरीय मीडिया बंधु उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के परिणाम

प्रथम स्थान: सुदिति ग्लोबल स्कूल

द्वितीय स्थान: आईवे इंटरनेशनल स्कूल

तृतीय स्थान: अखण्ड हिंद फौज स्कूल

परेड प्रतियोगिता परिणाम

प्रथम स्थान: टोली संख्या-01 (प्रशिक्षु टोली)

द्वितीय स्थान: टोली संख्या-09 (एनसीसी टोली)

तृतीय स्थान: टोली संख्या-07 (महिला टोली)

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates