Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

firozabad :उपजा प्रेस क्लब ने पद्म विभूषण दादा बनरसीदास का 133 वां जन्मदिवस मनाया

फिरोजाबाद में मूर्धन्य साहित्यकार पद्म विभूषण दादा बनारसी दास चतुर्वेदी का 133 वां जन्मदिवस‌ उपजा प्रेस क्लब और माथुर चतुर्वेदी क्लब के संयुक्त तत्वावधान  में मनाया गया।


 दादाजी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के साथ ही महापौर ने ‌ दादा जी की कृतित्व और व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने का आवाहन किया गया। दादाजी की स्मृति‌  उनके नाम से वाचनालय‌‌  और पुस्तकालय की स्थापना के साथ ही आगरा गेट मार्ग का नाम भी दादा जी के नाम पर रखे जाने की मांग की गई।इस अवसर पर ‌महापौर कामिनी राठौर ने  कहा कि दादा पंडित बनारसी दास चतुर्वेदी हमारे देश के एक मूर्धन्य पत्रकार और साहित्यकार रहे जिस पर हमें गर्व है 

आज की युवा पीढ़ी को उनके द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। अपने जीवन में उन्होंने आजादी ‌के लिए लिए भी बहुत समर्पित भाव से काम किया उसके बाद शहीदों के परिवारों के लिए भी आप जीवन भर समर्पित रहे।

दादा जी के पौत्र डॉक्टर अपूर्व चतुर्वेदी ने‌ कहा कि दादाजी की सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता उनके द्वारा साहित्य लेखन के साथ-साथ सामाजिक चेतना जागृति के लिए बहुत काम किया गया।   उनके द्वारा दादाजी के नाम पर मार्ग का नाम रखे जाने का प्रस्ताव रखते हुए कहा गया  इस क्षेत्र में  पद्म विभूषण की उपाधि प्राप्त करने वाले एकमात्र दादाजी ही रहे हैं उनकी स्मृति में निगम द्वारा आगरा गेट रोड का नाम पंडित बनारसी दास चतुर्वेदी मार्ग किया जाना चाहिए।

वरिष्ठ अधिवक्ता अनूपचंद जैन एडवोकेट ने कहा कि दादाजी सर्व धर्म भाव वाले‌ व्यक्ति थे वह दो बार राज्यसभा के सांसद रहने के बाद भी अत्यंत सरल सादगी पसंद रहे।उन्हें अपने नगर की साफ सफाई व्यवस्था को लेकर काफी चिंता रहती थी और अंतिम समय भी अपने नगर में अपने लोगों के साथ ही रहने का निर्णय लिया।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates