Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

औरैया: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को 101वीं जयंती पर किया गया याद


संवाददाता शिवकांत 

अछल्दा / औरैया। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती के अवसर पर अछल्दा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन राजू पोरवाल के आवास पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पुनीत कार्यों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।


समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजू पोरवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई केवल एक महान राजनेता ही नहीं थे, बल्कि वे सुशासन, संवेदनशीलता और सर्वसमावेशी विकास के प्रतीक थे। उनके नेतृत्व में देश ने विकास की नई दिशा प्राप्त की। आज भी उनके विचार हम सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शक हैं।

कार्यक्रम में भाजपा नेता अमित सिंह तोमर उर्फ रिंकू, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम बाबू शर्मा, प्रशांत शुक्ला, भाजपा नेता सम्राट श्रीवास्तव, भाजपा कार्यकर्ता विकास राठौर, शौरभ राठौर, प्रदीप प्रजापति, प्रमोद शाक्य, बादशाह भदौरिया, नागेंद्र सेंगर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates