शाहजहांपुर मे परिवार परामर्श केंद्र में 28 मामलों की सुनवाई, दो दंपति आपसी सहमति से साथ रहने को हुए राजी
संवादाता सतेन्द्र कुमार शाहजहांपुर ।
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 28 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिसमें दो दंपतियों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराकर उन्हें सकुशल विदा किया गया।
अल्हागंज के दंपति के बीच सुलझा विवाद
पहला मामला थाना अल्हागंज क्षेत्र के एक दंपति का था, जिनकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। दंपति का आठ माह का बेटा भी है। परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनी गईं।
पति ने पत्नी पर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करने की बात कही, जबकि पत्नी ने सास के हस्तक्षेप और पति द्वारा गाली-गलौज किए जाने की शिकायत की। दोनों पक्षों की काउंसलिंग के बाद आपसी सहमति से समझौता हो गया। इसके बाद दोनों को सकुशल विदा किया गया।
निगोही के दंपति ने भी आपसी सहमति से किया समझौता
दूसरा मामला थाना निगोही क्षेत्र का था। इस दंपति की शादी छह वर्ष पहले हुई थी और पत्नी करीब डेढ़ वर्ष से मायके में रह रही थी। पत्नी ने पति पर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने और ससुराल पक्ष द्वारा पति का साथ देने का आरोप लगाया। उसने बच्चे को पति द्वारा अपने पास रखने की बात भी कही। पत्नी ने पति के साथ रहने की इच्छा जताते हुए अलग मकान में रहने और बेहतर व्यवहार की शर्त रखी। वहीं, पति ने भी पत्नी को साथ रखने और अलग मकान में रहने की सहमति जताई। दोनों पक्षों की काउंसलिंग के बाद आपसी सहमति से समझौते पर सहमति बनी और उन्हें सकुशल विदा किया गया।
परामर्श केंद्र की टीम रही मौजूद
परिवार परामर्श केंद्र में आयोजित इस शिविर के दौरान महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता, महिला आरक्षी निशा, रश्मि चौधरी, नेहा चौहान, मोनिका और आरक्षी विनीत सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।मेरी हेडलाइन को ज्यादा असरदार बनाएं



सुझाव