Type Here to Get Search Results !
Advertisement

शाहजहांपुर: मिशन शक्ति फेज-06 का दिखा दम, जागरूकता रैली से महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा का संदेश


मिशन शक्ति फेज-06 के तहत जागरूकता रैली, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

संवादाता सतेन्द्र कुमार 

 शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-06 अभियान के तहत मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को जनपद के विभिन्न थानों में जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निकट पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया।



रैली के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और साइबर अपराध जैसी घटनाओं के प्रति सतर्क रहने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।

हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 112, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत के लिए 1930, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त महिला हेल्प डेस्क और एंटी रोमियो स्क्वायड की कार्यप्रणाली के बारे में बताकर उपलब्ध सुरक्षा एवं सहायता व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक किया गया।

यातायात नियमों का पालन करने की अपील

मिशन शक्ति टीमों ने छात्राओं को यातायात नियमों, ट्रैफिक सिग्नल के महत्व और सड़क सुरक्षा के संबंध में भी जानकारी दी। उन्हें सड़क पर सावधानी बरतने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस का उद्देश्य मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिला सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates