दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर जश्न, रामनिवास यादव बोले- विचारधारा की जीत
दतिया। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के ठारपूठा चौराहे पर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और मिठाइयां बांटकर खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि यह जीत कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों और जनता के प्रति समर्पित संघर्ष की जीत है। उन्होंने दावा किया कि यह परिणाम भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जनता के बढ़ते असंतोष को दर्शाता है।
रामनिवास यादव ने अपने संबोधन में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व पर भी राजनीतिक टिप्पणी करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी सीट और बूथ तक नहीं बचा पाए। उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की बात भी कही।कार्यक्रम में जितेंद्र तिवारी
कार्यक्रम में जितेंद्र तिवारी वारी, शांतिदास शंखवार, अजय यादव, मोहम्मद उमर, धर्मेंद्र यादव, कोमल सिंह, जगदीश प्रसाद नायक, जगदीश प्रधानाचार्य, अलवर सिंह नेताजी, बिहारी लाल पहलवान, कन्हैया बघेल, राजवीर सिंह, रामवीर सिंह कुशवाहा, प्रकाश यादव, मोहम्मद सलीम, पिंकू कुशवाहा, प्रहलाद, संजू शंखवार, कल्याण यादव, आलोक कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस जिंदबाद
जवाब देंहटाएंसुझाव