राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद डॉ० बब्बू सारंग के कुशल मार्गदर्शन में संचालित “0 के अंतर्गत जनपद की समस्त तहसीलों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, को ग्राम स्तर तक पहुंचाने हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 14.05.2026 को ग्राम पंचायत खैरगढ़ एवं ग्राम पंचायत कनवारा में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की गई। उक्त लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद की सचिव सुश्री योगेश शिवा द्वारा फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, महिला एवं बाल अधिकार, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। सचिव महोदया द्वारा बताया गया कि लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले जरूरतमंद एवं कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को सरल एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें न्याय प्राप्त करने में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्राम स्तर पर विधिक जागरूकता बढ़ाने तथा आमजन को न्यायिक सेवाओं से जोड़ने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।
