फिरोजाबाद में थाना नगला सिंघी क्षेत्रान्तर्गत के ग्राम रामपुर में डॉयल 112 के माध्यम से पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर पाया कि गृह कलेह के चलते पति गोविंद द्वारा अपनी पत्नी सीमा की धारदार हथियार से पेट में प्रहार करके हत्या कर दी हैं । मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाकर मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Advertisement
