Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

फिरोजाबाद के विकास भवन के प्रांगढ़ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 फिरोजाबाद मार्च नव निर्माण के नौ वर्ष: विकसित भारत-विकसित उ0प्र0 की थीम पर पूरे प्रदेश के साथ-साथ जनपद फिरोजाबाद के विकास भवन के प्रांगढ़ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस अवसर पर सरकार की उपलब्धियों पर आधारित एक प्रदर्शनी लगाई गयी, जिसका अवलोकन जन प्रतिनिधियों ंने किया, कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौपें गए। साथ ही हैल्प डेस्क के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को लाभान्वित किया गया,

रिपोर्ट - राजीव सक्सेना फिरोजाबाद 

 जन प्रतिनिधियों के हाथांे इस अवसर पर विभिन्न योजनाआंे से आच्छादित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और चैक भी सौपंे गए, जिनमंे उमाकांत विश्वकर्मा को विश्वकर्मा योजना के तहत प्रमाण पत्र सौंपा गया, जबकि डम्बर सिंह और राधे श्याम को मुख्यमंत्री आवास योजना की चाबियां सौंपी गयी, जबकि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को जिनमें सौम्या, निधि जन्नत राधा आदि को जनप्रतिनिधियों के द्वारा सम्मानित किया गया, 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रेमपाल धनगर ने विस्तार से नौ साल की उपलब्धियों का वर्णन किया, उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उ0प्र0 ने पिछले नौ वर्षाें में कानून व्यवस्था, निवेश, बुनियादी ढ़ाचां, कृषि, रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन देखा है, 

आज उ0प्र0 भयमुक्त और विकासपथ पर अग्रसर राज्य बन चुका है, प्रदेश सरकार द्वारा अपनायी गयी अपराध और अपराधियों के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति से अपराधों में निरंतर कमी आई है, वही, मिशन शक्ति, महिला हैल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090 एंटी रोमियो स्काॅड के माध्यम से महिाला सुरक्षा को मजबूत किया गया है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियो के साथ उपस्थित रहकर लाभार्थियों का उत्साहवर्द्धन किया, मेयर कामिनी राठौर ने भी कहा कि यह नौ वर्ष उ0प्र0 को विकसित भारत की दिशा में ले जाने वाले निर्णायक वर्ष साबित हुए है। इस परियोजना निदेशक सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, बीएसए आशीष पाडेय, पिछडा वर्गकल्याण अधिकारी के0एम0 सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates