Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

स्कूल वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 फिरोजाबाद में उप संभागीय  परिवहन कार्यालय के एआरटीओ राजेश राजपूत ने क्षेत्र के सभी स्कूल संचालकों और कॉलेज प्रबंधकों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि स्कूल वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रिपोर्ट  - राजीव सक्सेना फिरोजाबाद / लक्ष्यसीमा पत्रिका 

 शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि बच्चों के जीवन से किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए, इसलिए सभी स्कूल अपनी बसों और अन्य वाहनों को पूरी तरह दुरुस्त रखें तथा समय से उनकी फिटनेस कराएं।एआरटीओ राजेश राजपूत ने बताया कि छोटे स्कूलों से लेकर बड़े कॉलेजों तक सभी संस्थानों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं और समय-समय पर वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि स्कूल वाहनों में निर्धारित सभी सुरक्षा सुविधाएं होना अनिवार्य है और सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा किफ यदि कोई स्कूल प्रबंधक आदेशों की अनदेखी करता है या मनमानी करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates