फ़िरोज़ाबाद के राजा का ताल स्थित बच्चू बाबा आश्रम के समीप आयोजित दस दिवसीय 1108 कुंडीय महायज्ञ के समापन अवसर पर आज विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
रिपोर्ट - राजीव सक्सेना / लक्ष्यसीमा पत्रिका
महायज्ञ का आयोजन यज्ञाधीश श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज के नेतृत्व में संपन्न हुआ। समापन के दिन विधि-विधान से पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
भंडारे के दौरान आश्रम परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया।
आयोजकों के अनुसार महायज्ञ की पूर्ण अवधि में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और अंतिम दिन आयोजित भंडारे में भी बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

