Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

फिरोजाबाद । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय में नवीनीकृत समस्त कार्यालयों का लोकापर्ण किया गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय में नवीनीकृत समस्त कार्यालयों का लोकापर्ण किया गया

  • फिरोजाबाद से राजीव सक्सेना की रिपोर्ट 

फिरोजाबाद में  वार्षिक निरीक्षण के दौरान शेलेश कुमार पान्डेय पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा रेंज, आगरा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय में नवीनीकृत समस्त कार्यालयों का लोकापर्ण किया गया ।वार्षिक निरीक्षण के दौरान श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज आगरा द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित समस्त शाखाओं पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, डीसीआरबी, फील्ड यूनिट, महिला सहायता प्रकोष्ठ, विशेष जाँच प्रकोष्ठ, अभियोजन शाखा, मॉनीटरिंग सेल, अपराध शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, आईजीआरएस शाखा, परिवार परामर्श केन्द्र, यातायात पुलिस लाइन्स आदि का गहनता से अवलोकन किया

अभिलेखों, कार्यालय व्यवस्था एवं कार्य प्रणाली की समीक्षा की ।इस दौरान श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज आगरा द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों के समुचित रखरखाव, कार्यों के समयबद्ध निस्तारण तथा कार्यालय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही उन्होंने सभी शाखाओं को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश भी दिए ।तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में जनपद के थानों के समस्त ग्राम प्रहरियों संग गोष्ठी आयोजित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

साथ ही समस्त ग्राम प्रहरियों को कुल 103 जैकेट वितरित की गयी  एवं महोदय द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के लिए मौढ़ा कनैटा पर नवीनीकृत होस्टल का उद्घाटन किया गया ।वार्षिक निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा थाना दक्षिण का निरीक्षण करते हुए विभिन्न रजिस्टरों त्यौहार रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, आईजीआरएस, महिला हैल्पडैक्स, मालखाना, शस्त्रागार आदि का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । तत्पश्चात महोदय द्वारा थाना दक्षिण पर वृक्षारोपण किया गया एवं थाना दक्षिण क्षेत्रान्तर्गत पैदल भ्रमण किया गया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates