Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

इलेक्ट्रिक एवं मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर संघ दो दिवसीय धरना प्रदर्शन


संवाददाता राजीव सक्सेना।

फिरोजाबाद । इलेक्ट्रिक एवं मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर संघ, सिंचाई नलकूप द्वारा अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान इंजीनियरों ने विभागीय समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

इस मौके पर प्रांतीय वाइस चेयरमैन रामाश्रय यादव ने कहा कि यदि संघ की मांगों को समय रहते नहीं माना गया तो संगठन को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। उन्होंने बताया कि मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा के साथ स्वरूप कुमार, चंचल रमन, विष्णु स्वरूप, दीपक रमन, चंद्रपाल सिंह, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates