Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

फिरोजाबाद : एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने किया थाना दक्षिण फिरोजाबाद का लोकार्पण

 :फिरोजाबाद में पुलिस को मिली नई पहचान आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित थाना दक्षिण का भव्य उद्घाटन एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने किया थाना दक्षिण फिरोजाबाद का लोकार्पण डीआईजी राजीव कृष्ण व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित  रहे मौजूद चार मंजिला ‘मॉडर्न थाना’ बना जिले की नई पहचान। 

फिरोजाबाद पुलिस व्यवस्था को आज एक नई मजबूती मिली,जब थाना दक्षिण के नवनिर्मित बहुमंजिला भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया।थाना दक्षिण का उद्घाटन एडीजी आगरा जोन श्रीमतीअनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा किया गया।इस अवसर पर डीआईजी श्री शैलेंद्र कुमार पान्डेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित व एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उद्घाटन के दौरान भारी पुलिस बल द्वारा एडीजी को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई।

नव निर्मित थाना दक्षिण चार मंजिला अत्याधुनिक भवन है,

जिसे आधुनिक पुलिसिंग की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।थाने में महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र और महिला शक्ति केंद्र की विशेष व्यवस्था की गई है।महिला बंदियों के लिए अलग महिला बैरिक तथा पुरुष बंदियों के लिए पुलिस बैरिक बनाई गई है,जहाँ सुरक्षा व मानवीय दृष्टिकोण से सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

पुलिसकर्मियों के लिए जिम,

सीसीटीवी कैमरों से लैस निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।थाना प्रभारी के लिए अलग कार्यालय व आवास की सुविधा दी गई है।साथ ही विभिन्न शाखाओं के लिए अलग-अलग ऑफिस बनाए गए हैं।सभी कार्यालय आधुनिक फर्नीचर और संसाधनों से सुसज्जित हैं।अधिकारियों ने इसे “आज के दौर का मॉडर्न थाना” बताते हुए कहा कि इससे अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा,और त्वरित पुलिस सेवा को नई गति मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates