Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

पेंशन विसंगतियों व आठवें वेतन विरोध में सिविल डिप्लोमा इंजीनियरों का धरना प्रदर्शन, पीएम नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

 कड़कड़ाती ठंड में सिविल डिप्लोमा इंजीनियरों ने पेंशन विसंगतियों और आठवें वेतन मांग को लेकर प्रधानमंत्री नाम जिलाधिकारी फिरोजाबाद को सौंपा ज्ञापन।


संवाददाता राजीव सक्सेना फिरोजाबाद 

फिरोजाबाद पेंशन पुनरीक्षण में व्याप्त विसंगतियों और आठवें वेतन आयोग को शीघ्र लागू किए जाने की मांग को लेकर सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ,जिला मुख्यालय फिरोजाबाद स्थित सिंचाई विभाग परिसर में संघ कार्यालय पर एक दिवसीय धरना एवं ध्यानाकर्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद इंजीनियरों ने घंटों धरने पर बैठकर अपनी आवाज बुलंद की।धरना-प्रदर्शन में मौजूद इंजीनियरों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग से संबंधित अधिसूचनाओं एवं वित्त विधेयक 2025 के प्रावधानों के कारण पेंशन व्यवस्था में गंभीर असमानताएं उत्पन्न हो गई हैं। समान सेवा अवधि के बावजूद अलग-अलग पेंशन निर्धारण, अंशदायी व गैर-अंशदायी पेंशन जैसी व्यवस्थाएं इंजीनियर वर्ग के साथ अन्याय हैं।कार्यक्रम के उपरांत संघ पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी फिरोजाबाद को माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार (नई दिल्ली) के नाम ज्ञापन सौंपा, 


जिसमें आठवें वेतन आयोग को तत्काल लागू करने, पेंशन विसंगतियों को समाप्त करने तथा इंजीनियरों के साथ न्यायसंगत व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से रखी गई।संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इंजीनियरों की जायज़ मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर ले जाया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन में जनपद सचिव इ० अमित कुमार, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ जनपद फिरोजाबाद के पदाधिकारी, खंडीय अध्यक्ष इ० श्याम सुंदर, खंडीय सचिव इ० सोनवीर सिंह, इ० अतुल पचौरी, इ० आकाश कुमार, इ० ललित कुमार, इ० सुनीत कुमार सहित बड़ी संख्या में सिविल डिप्लोमा इंजीनियर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates