Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

फिरोजाबाद: मिट्टी से भरे डंपर ने स्कूटी सवार दंपति को रौंदा, मौके पर दोनों की मौत।

 शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा: मिट्टी से भरे डंपर ने स्कूटी सवार दंपत्ति को रौंदा, दोनों की मौत


संवाददाता राजीव सक्सेना।

फ़िरोज़ाबाद। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एटा चौराहे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मिट्टी से भरे एक डंपर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला और पुरुष दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एटा चौराहा अक्सर जाम की समस्या से जूझता रहता है। हादसे के समय भी चौराहे पर जाम लगा हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जाम न होता तो संभवतः दोनों की जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

हादसे के वक्त चौराहे पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मी भी इस दुर्घटना को टालने में नाकाम रहे, जिससे लोगों में रोष देखने को मिला। सूचना मिलने पर थाना शिकोहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फ़िरोज़ाबाद भेज दिया।

पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेते हुए डंपर को कब्जे में ले लिया है। मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates