Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

स्व. मनोज अग्रवाल की पुण्य स्मृति में गांधी पार्क में श्रद्धांजलि क्रिकेट टूर्नामेंट।

संवाददाता राजीव सक्सेना।

फिरोजाबाद । स्वर्गीय मनोज अग्रवाल जी की पुण्य स्मृति में गांधी पार्क में एक श्रद्धास्पद क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह आयोजन उनके छोटे भाई किशोर अग्रवाल (बंटी) द्वारा प्रेम, सम्मान एवं स्मृति भाव के साथ कराया गया।

टूर्नामेंट के अंतर्गत विधायक एकादश और पार्षद एकादश के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विधायक एकादश ने शानदार प्रदर्शन कर एक बड़ा लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पार्षद एकादश की पूरी टीम 24 रन पहले ही ऑलआउट हो गई। इस प्रकार विधायक एकादश ने 24 रन से मैच जीत लिया।

इस अवसर पर सदर विधायक श्री मनीष असीजा, फिरोजाबाद की महापौर श्रीमती कामिनी राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सतीश दिवाकर, श्री प्रदीप गुप्ता, गुड्डा पहलवान, श्री प्रदीप मित्तल, श्री कन्हैयालाल टंडन सहित अनेक सम्मानित जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन ने स्वर्गीय मनोज अग्रवाल जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ खेल भावना, सामाजिक एकता और भाईचारे का सुंदर संदेश दिया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates