Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

औरैया: महिलाओं ने ब्लॉक परिसर में काटा हंगामा, आईपीआरपी को हटाने की मांग

 जागृति प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ महिलाओं ने ब्लॉक परिसर में काटा हंगामा


संवादाता गुरदीप सिंह 

औरैया अजीतमल।शुक्रवार को अजीतमल ब्लॉक परिसर में कर्मचारियों मे उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब सैकड़ो महिलाओं ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। स्वयं सहायता समूह की ये महिलाएं, ब्लॉक में कार्यरत आई पी आर पी को हटाने की मांग कर रहीं थी। 

भदसान संकुल के अंतर्गत 17 गाँव आते हैं। जागृति प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ अंतर्गत स्वयं सहायता समूह संचालित हैं।   उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन लखनऊ की ओर से धनराशि समूहों के खाते में भेजी जाती है। किसी व्यक्तिगत सदस्य के खाते में धनराशि भेजने का प्रावधान नहीं है। समूह की महिलाओं का आरोप है कि ब्लॉक में सितम्बर 2023 से कार्यरत आई पी आर पी (आंतरिक प्रोफेशनल रिसोर्स परसन) संगीता यादव द्वारा समूह की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। जातिगत शब्दों के साथ बुरे बर्ताव के साथ भगाया जाता है। कोई धनराशि भी अवंटित नहीं की जा रही है। समूह को आहरित की जाने वाली धनराशि में से 20 प्रतिशत कमीशन बतौर रिश्वत की मांग की जा रही है। ये महिलाएं आई पी आर पी को हटाये जाने की मांग करते हुए पूर्व में कार्य देख रहे ब्लॉक मिशन प्रबन्धक विमल कुमार को वापिस पटल पर बुलाये जाने की भी बात कह रही थी। 

आरोप और मांग लिखकर महिलाओं की ओर से एक ज्ञापन  डी सी श्याम नारायण सिंह को सौंपा गया। वहीं हंगामा काट रही महिलाओं को खंड विकास अधिकारी अतुल यादव ने जाँच कर कार्य वाही का आश्वशन दिया। 

खंड विकास अधिकारी अतुल यादव ने बताया कि पूरे प्रकरण की जाँच की जायेगी। जांच उपरांत विधिक कार्य वाही की जायेगी। 

वहीं आई पी आर पी संगीता यादव ने आरोपों को नकारते हुए बताया कि उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। कई बार उन्हें रास्ते में भी घेरा गया। पूर्व मे कार्य देख रहे ब्लॉक मिशन प्रबंधक विमल कुमार की ओर से एक ही जाति के लोगों को धनराशि आवन्टित की जा रही थी। उनके ऊपर काफी रुपयों के घोटाले की जाँच चल रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates