निजी स्कूलों के बाद अब बुक सेंटरों पर छापेमारी, अभिभावकों को राहत देने के निर्देश
स्टूडेंट, अग्रवाल और सरस्वती बुक सेंटर की जांच, मनमानी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
रिपोर्ट / राजीव सक्सेना लक्ष्यसीमा पत्रिका
जनपद में शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों के बाद अब निजी पुस्तक केंद्रों पर भी सख्ती शुरू कर दी है बीएसए और डीआईओएस की संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख बुक सेंटरों पर छापेमारी कर जांच की। इस दौरान स्टूडेंट बुक सेंटर, अग्रवाल बुक जंक्शन और सरस्वती बुक सेंटर की जांच की गई।जांच के दौरान बीएसए आशीष पांडेय ने सभी निजी पुस्तक विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे निर्धारित मानकों के अनुसार ही किताबें बेचें और अभिभावकों को उचित छूट प्रदान करें। किसी भी प्रकार की मनमानी या अतिरिक्त वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी बीएसए ने चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग पूरी तरह सतर्क है। यदि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलती है, तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अभिभावकों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो।
