वृहद विधिक सेवा एवं सहायता शिविर का संपन्न हुआ सफल आयोजन
रिपोर्ट -अभिमन्यु शुक्ला संवाददाता औरैया
आज दिनांक 22.02.26 को तिरंगा मैदान ककोर में "वृहद विधिक सेवा एवं सहायता शिविर” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक औरैया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों, महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों व श्रमिकों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई ।

