Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

Amethi News: अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी ने निकाला रोड शो, बोले- जीत दर्ज करेंगे, जनता हमारे साथ

 Amethi News: अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी ने निकाला रोड शो, बोले- जीत दर्ज करेंगे, जनता हमारे साथ

अमेठी। कांग्रेस ने अमेठी में किशोरी लाल शर्मा को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। केएल शर्मा राजीव गांधी के समय से ही अमेठी से जुड़े रहे हैं। शुक्रवार को जब वह नामांकन के लिए निकले तो सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके जुलूस में शामिल हो गए। इस दौरान कार्यकर्ता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और किशोरी लाल शर्मा जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। इसके पहले पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी के कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि किशोरी लाल जी अमेठी के गांव-गांव को जानते हैं। लंबे समय से यहां काम कर रहे हैं। अब हमें मिलकर उन्हें जिताने का काम करना है। कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार जताता हूं कि उन्होंने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता हमारे साथ है और हम जीत हासिल करेंगे। मूल रूप से किशोरी लाल शर्मा पंजाब के लुधियाना से ताल्लुक रखते हैं। 1983 के आसपास राजीव गांधी उन्हें पहली बार अमेठी लेकर आए थे। तब से वह यहीं के होकर रह गए। 1991 में राजीव गांधी की मौत के बाद जब गांधी परिवार ने यहां से चुनाव लड़ना बंद किया तो भी शर्मा कांग्रेस पार्टी के सांसद के लिए काम करते रहे। उन्हें संगठन ही नहीं परिवार का भी वफादार माना जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates