Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

जसवंतनगर: सामाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष बने राहुल गुप्ता

 👉राहुल गुप्ता बने सपा के नगर अध्यक्ष, नगर में कार्यकर्ताओं ने दी बधाईयां

ब्यूरो रिपोर्ट लक्ष्यसीमा न्यूज़।

जसवंतनगर: सामाजवादी पार्टी ने पूर्व नगर अध्यक्ष जसवंतनगर निवासी राहुल गुप्ता को फिर से नगर में समाजवादी पार्टी का नगर अध्यक्ष बनाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की सन्तुष्टि पर जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार बबलू शाक्य ने इस की घोषणा की है। इसके बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी कार्यकर्ताओं समेत राहुल के शुभचिंतकों ने फूलमालाओं से स्वागत भी किया। राहुल गुप्ता को फिर से नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने समाजवादी पार्टी हाईकमान सहित जिला कमेटी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि  पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें पुनः सौपी है उसे क्षेत्रीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी व संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। बधाई व आभार व्यक्त करने वालों में सपा के बरिष्ठ नेता ड़ा बृजेश चंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, विधायक प्रतिनिधि ठा.अजेंद्र सिंह गौर, विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू यादव, ड़ा.भुवनेश चंद्र यादव, राजीव यादव, हाजी मोहम्मद अहसान, हाजी रशीद जफर, विनोद यादव, मोहम्मद जहीर, लड्डन खान, नवी मोहम्मद, मोहम्मद ज़ुबैर अंसारी, अशोक क्रांतिकारी, शहाबुद्दीन, रसीद सिद्दीकी, राजीव बबलू गुप्ता, गोपाल गुप्ता, सत्यवती यादव, विपिन यादव, अभिषेक गांगल्स, फौजी जयवीर सिंह यादव समेत अनेक लोगो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates