Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

फिरोजाबाद: जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मिशन शक्ति चतुर्थ चरण का हुआ शुभारंभ।

 👉पुलिस लाइन से वृहद वाहन रैली निकालकर पालिवाल हाॅल में जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मिशन शक्ति चतुर्थ चरण का हुआ शुभारंभ।



ब्यूरो डेस्क लक्ष्यसीमा न्यूज़।

फिरोजाबाद: मिषन शक्ति के अन्तर्गत आगामी 15 दिनों तक जन चैपालों व बस स्टैंडांे, बाजार, गांव, कस्बा, स्कूल, कालेज, सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं, महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में  किया जाएगा जागरूक-

एस एस पी।

जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु आगामी शारदी नवरात्रि के पर्व पर मिषन शक्ति विशेष अभियान, फेज का शुभारम्भ आज शनिवार को को मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लोक भवन में प्रातः 11 बजे से किया गया। इस कार्यक्रम को जनपद में व्यापक रूप से प्रचार प्रसार एवं लोगों में जन जागरूकता करने के उददेष्य से प्रातः 8 बजे पुलिस लाइन प्रांगढ़ से चार पहिया पुलिस वाहन, दो पहिया वाहन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम वाहन, 112 पीआरवी वाहन तथा एम्ब्युलेंस भी आदि वाहनों के साथ भव्य रैली निकाली गयी जिसको वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आषीष तिवारी एवं मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली सिविल लाइन होते हुए पुराने एन एच 2, कनैटा, मौढा, आसफाबाद चैराहा, जाटवपुरी, जैन मन्दिर चैराहा होते हुए शहर के पालिवाल हाॅल में मिषन शक्ति कार्यक्रम के रूप में समापन हुआ। 

पालिवाल हाॅल में मिषन शक्ति कार्यक्रम का शुभारम्भ क्षेत्रीय सासंद डा0 चन्द्रसैन जादौन, नगर विधायक मनीष असीजा, मेयर कामिनी राठौर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आषीष तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्र्यापण कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में मंच पर स्थापित एलईडी डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा मिषन शक्ति चतुर्थ चरण का शुभारम्भ व सम्बोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया जिसे विभिन्न क्षेत्र से आयी महिला शक्ति देखकर ऊर्जावान से भरी व उत्साहित दिखीं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं, बालिकाआंे को प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु सभी को हाथ उठाकर शपथ दिलाई गयी।

कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक मनीष असीजा ने नारी सक्तिकरण का प्रत्यक्ष उदाहरण शहर की महापौर कामिनी राठौर को देते हुए बताया कि सामान्य से पृष्ठभूमि से आने वाली महिला संवैधानिक सिस्टम के तहत शहर का नेतृत्व कर रहीं है। उन्होने कहा कि हर क्षेत्र में महिला अव्वल है और विभिन्न परीक्षा परिणामों में देखने को मिलता है कि इस बार भी महिलाआंें ने मारी बाजी।  इसी प्रकार से क्षेत्रीय सासंद डा0 चन्द्रसैन जादौन व महापौर ने अपने सम्बोधन मंें महिला सक्तिकरण की विस्तार से बात करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए विभिन्न योजनाऐं चला रहीं है। महिला पावर हैल्प लाइन नम्बर जारी किए गए जिसको डायल करते हुए कुछ ही देर में महिलाओं को मदद उपलब्ध होती है, इसलिए महिलाओं को डरने की जरूरत नही है। 

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने सम्बोधन में बताया कि मिशन शक्ति फेज-04 के विशेष अभियान शक्ति दीदी के तहत थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों, समस्त थानों पर गठित महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा गाँवों  में जन चैपाल लगाकर व बस स्टैंड, बाजार, गांव, कस्बा, स्कूल, कालेज, सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं, महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक करते हुए शक्ति दीदी के रुप में महिलाओं, बालिकाओं से जुड़ कर उन्हे सक्त बनाने का प्रयास किया जायेगा। शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं, बालिकाओं को शासन, यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, साइबर सम्बन्धी एवं अपने अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया जायेगा। इसी प्रकार से अपने सम्बोधन में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने सरकार द्वारा महिला सषक्तिकरण के विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन अषोक अनुरागी ने किया। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकरी अभिषेक कुमार सिंह, एस पी सिटी मुकेष मिश्रा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेष शंखवार, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला प्रोवेषन अधिकारी मिथलेष सिंह, डीसी मनरेगा सुभाष चन्द्र, परियोजना निदेषक प्रदीप पाण्डेय, डीआईओएस निषा अस्थाना, सहित सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी व महिलाऐं, बालिकाएंे बडी संख्या में उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates